मोंठ। समथर थाना क्षेत्र में असंतुलित होकर एक ट्रैक्टर ट्राली पुलिया से टकरा गया। घायल हुए चालक को पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई। बताया गया है कि समथर क्षेत्र के ग्राम काड़ूरा निवासी करीब 25 बर्षीय आनंद पुत्र ठाकुरदास राजपूत अपने भाई राजीव के साथ गल्ला मंडी मोठ में धान की फसल बेचने आया था। धान बेचकर जब वह ट्रैक्टर-ट्राली से अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम बसोबई के पास पहुंचा, उसने ट्रैक्टर से संतुलन खो दिया। जिससे ट्रैक्टर पुलिया से टकराया और आनन्द घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे मोंठ कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घायल को झांसी रेफर कर दिया है।
By: Manoj Kumar niralaa
