Yuvaa voice:
मोंठ। क्षेत्र के ग्राम बुढ़ावली में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो गरीबों को कंबल वितरित किए। नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दिन प्रति सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसे देखकर विधायक जवाहरलाल राजपूत और भाजपा के युवा नेता मोंटी यादव ने गांव और क्षेत्र के सैकड़ो गरीब महिलाओं, बृद्धो आदि को कंबल वितरित किए। वहीं नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें आंखों की जांच और नेत्र संबंधी समस्याओं का उपचार किया गया। जिन्हें दृष्टि दोष की समस्या रही उन्हें निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
इस दौरान विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा- उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के हित में कार्य कर रही है। सर्दी का प्रकोप बढ़ने से गरीब जनमानस को सर्दी से राहत मिल सके। इसलिए कंबल आदि वितरित किए गए हैं। ऐसे ही कार्यक्रम समस्त विधानसभा में किया जा रहे हैं।
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक मोंटी यादव के साथ कपिल मुदगिल, दिनेश राजपूत, सतीश राजपूत, राजा बुंदेला, बबलू यादव, समेत भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।
By: Manoj Kumar niralaa
