स्प्रे जेट मशीन नगर पंचायत के लिए नई सौगात: देवेंद्र गोसाई


Yuvaa voice:

मोंठ। नगर पंचायत में स्प्रे जेट मशीन का पूजन पार्षदों और नगरवासियों ने किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कई कार्यो को करने में सक्षम स्प्रे जेट मशीन नगर के लोगों के लिए एक सौगात है। गत दिवस पार्षद विनायक श्रीवास्तव का जन्म दिवस नगर पंचायत में बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। इसी के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाई, समस्त पार्षद एवं नगरवासियों ने जेट स्प्रे मशीन का पूजन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया- "पहले अग्निशमन यंत्र और नगर में छिड़काव के लिए अलग-अलग मशीनों का इस्तेमाल काफी महंगा पड़ता था। जिसको देखते हुए जेट स्प्रे मशीन लाई गई है। अब इससे कीटनाशकों का छिड़काव और आग लगने जैसी स्थिति में आग को बुझाने का काम आसानी से किया जाएगा। नगर में लोगों के यहां समारोह व कार्यक्रम आदि में भी पानी का छिड़काव करने के लिए यह एक अच्छी मशीन साबित होगी। लोगों के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी, सामूहिक और धार्मिक कार्यक्रमों में इसका उपयोग किया जाएगा। 
     पार्षद दयालगिरी ने मशीन के पूजन के समय कन्या के पैर पूजे और नगर में निरंतर विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि को बधाई दी है। इस अवसर पर नगर के समस्त पार्षद और कस्बावासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }