Yuvaa voice:
पूंछ। थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर तमंचे सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता गया है कि आज दोपहर थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एरच रोड की तरफ से आ रहा है, जिसके पास अवैध हथियार है। थाना अध्यक्ष ने सक्रियता दिखाते हुए बताए स्थान पर अभियुक्त को रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शादाब पुत्र साबिर, एरच रोड स्टेशन के पास मुस्लिम मोहल्ला निवासी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर दो जिंदा कारतूस सहित अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी, उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल थे।
