नाबालिक से छेड़खानी करने पर तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


Yuvaa voice:

मोंठ। थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक नाबालिक किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बताया गया है की थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक नाबालिक किशोरी कस्बा मोंठ के एक विद्यालय में पढ़ाई करने आती है। विद्यालय से लौटकर साइकिल पर सवार होकर वह वापस अपने गांव की ओर जा रही थी। जैसे ही वह ग्राम कुम्हरार के आगे सिद्ध बाबा मंदिर के समीप पहुंची। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने किशोरी को रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे। जिससे किशोरी भयभीत हो गई। जल्द ही वह भाग कर कुम्हरार गांव पहुंची और उसने अपने पिता को फोन लगाया। इसके बाद विगत रात पीड़िता के पिता ने मोंठ पुलिस से शिकायत कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }