नहीं मिली सैलरी तो नगर पंचायत संविदा कर्मी ने कर्ज लेकर की बेटे की शादी


Yuvaa voice:

मोंठ। नगर पंचायत की संविदा कर्मी को जब वेतन नहीं मिला तो उसे मजबूरन कर्ज लेकर बेटे की शादी करनी पड़ी। अब लोग अपनी उधारी वापस मांगने के लिए उसके घर के चक्कर लगा रहे हैं। मोंठ नगर पंचायत की संविदा कर्मी अनीता देवी पत्नी नरेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि उसके बेटे की शादी विगत तीन दिसंबर को हो चुकी है। उसने काम किया लेकिन विगत जून माह से उसे वेतन नहीं दी गई। जिसको लेकर उसने बेटे की शादी से पहले ही 20 नवंबर को नगर पंचायत में प्रार्थना पत्र देकर अपने बकाया वेतन की मांग की थी। उसे आश्वासन भी दिया गया लेकिन वेतन नहीं मिला। मजबूरन उसे कर्ज और उधारी लेकर अपने बेटे की शादी करनी पड़ी। अनीता का कहना है कि उधार मांगने के लिए लोग उसके घर के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि उधारी चुकाने के लिए उसके पास पैसा नहीं है। उसने विगत जून माह से बकाया वेतन भुगतान की मांग की है।
-
इस मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाई ने कहा- "वेतन की समस्या पिछले कार्यकाल से चली आ रही है। हमारे पास ग्रांट की कमी है। जिसके चलते सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान पूरी तरह से नहीं हो पाता है।" उन्होंने कहा- "आय के संसाधन बढ़ाने की कोशिश है और जल्द ही शिकायत का निस्तारण करते हुए उनके वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }