झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में जौंरा ओवर ब्रिज के पास देसी शराब के ठेके से विगत रात अज्ञात चोरों ने शराब की पेटियां समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी है। ग्राम बसौना निवासी प्रशांत राजपूत ने लिखित तहरीर देकर बताया- मोंठ क्षेत्र में जौंरा रोड पर उसका एक देसी शराब का ठेका है। जिस पर सेल्समैन ग्राम टांडा निवासी विवेक कुशवाहा बैठता है। विगत रात करीब 9:30 बजे ठेका बंद करके, वह अपने घर चला गया। सुबह सेल्समैन ने कॉल करके बताया कि ठेका की शटर टूटी हुई है। जिसमें रखी शराब की कई पेटियां, ई-पास मशीन और कैमरा कुछ अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। सेल्समैन ने यह सूचना पुलिस को दी। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
-
सेल्समैन विवेक कुशवाहा ने कहा- भगत रात ठेका बंद करके घर गया था सुबह किसी ने बताया कि ठेके की सट्टा टूटी है जब जाकर देखा तो उसमें रखी करीब 55 से 60 शराब की पेटियां, मशीन, कैमरा और गुल्लक चोरी हो गई है जिसकी सूचना 112 पुलिस को दी।
-
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा- देसी शराब के ठेके पर चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
