Yuvaa voice:
झांसी। समथर में बेटी के ससुराल पारिवारिक झगड़ा सुलझाने गए पिता की बेटी के ससुर और देवर ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने उपचार कराया। जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के अतरैटा थाना क्षेत्र के ग्राम बसई निवासी हरप्रसाद ने बताया कि उसकी बेटी रेनू का विवाह विगत करीब 6 बर्ष पहले समथर कस्बा के नई बस्ती निवासी नरेंद्र से हुआ था। उनके बीच में सब ठीक चल रहा था कि कुछ समय से बेटी के ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे। आए-दिन हो रहे झगड़ों को सुलझाने के लिए हरप्रसाद अपने पिता मथुरा प्रसाद के साथ बेटी के ससुराल आया था। जब बेटी को परेशान करने का कारण पूछा तो उसका ससुर और देवर आग बबूला होकर गाली-गलौज करने लगे। जब हरप्रसाद ने विरोध किया तो उसके साथ लात-घूंसों और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। जिससे हरिप्रसाद के सर और हाथ में कई चोटें आई हैं।
जिसकी शिकायत करने हरप्रसाद और मथुरा प्रसाद समथर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मोंठ सीएचसी भेजा और जांच एवं अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। इधर, चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया।
उक्त मामले में थानाध्यक्ष समथर प्रदीप कुमार ने कहा- "बीते कल कस्बा में लड़ाई झगड़े की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर शांति भंग की कार्यवाही कर दी गई।"
By: Manoj Kumar niralaa
