पुलिस के आगे जुआरियों के हौसले पस्त, तीन गिरफ्तार,4050 रु. बरामद


Yuvaa voice:

पूंछ। पुलिस के आगे जुआरियों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं। हार-जीत की बाजी लगा रहे जुआरियों पर पूंछ थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी की तिरछी नजर है। विगत दिनों पहले बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के फड़ पर थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने छापा मार कर कई जुआरियों को पकड़ा था। आज ग्राम सेरसा नहर के पास से तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर 4050 रुपए बरामद किए हैं। बताया गया है कि उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के लिए गस्त कर रहे थे। इसी दौरान उनके मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम सेरसा नहर के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम ने घेराबंदी करके छापा मारा और जुआ खेल रहे 1. हिमांशु पुत्र धनसिंह कुशवाहा उम्र 24 बर्ष, 2. राजेश वर्मा पुत्र दशरई उम्र 38 बर्ष, 3. मुकेश वर्मा पुत्र कामता प्रसाद उम्र 23 बर्ष समस्त निवासीगढ़ ग्राम सेरसा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मालफड़ से 3060 रुपए व जामातलाशी में 990 रुपए कुल 4050 तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही कर दी।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }