Yuvaa voice:
मोंठ। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति और 1 बर्षीय मासूम हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने पुलिस वाहन से मेडिकल में भर्ती कराकर तीनों की जान बचाई। बताया गया है कि चिरगांव क्षेत्र के पहाड़ी निवासी पुष्पेंद्र अपनी पत्नी काजल और एक बर्षीय बच्ची के साथ जालौन के कोंच में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आज सुबह जब वह बाइक पर सवार होकर वहां से लौटे। जैसे ही वह मोंठ क्षेत्र में हाईवे पर आमखेरा क्रॉसिंग के पास पहुंचे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिससे पुष्पेन्द्र और काजल हाईवे पर गिर कर घायल हो गए। जबकि उनकी एक बर्षीय बच्ची उछल कर बगल में गिरी। जिसे खरौंच तक नहीं आई। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार एवं उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने उन्हें हाईवे पर गिरा देखा और तत्काल पुलिस वाहन से तीनों को मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को उपचार दिया। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
By: Manoj Kumar niralaa

