Yuvaa voice:
मोंठ। थाना क्षेत्र में ग्राम अमरा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार युवक ने खड़े टैंकर में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता के निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया है कि जनपद जालौन के नदीगांव थाना के ग्राम रूपपुरा निवासी रविंद्र पुत्र रमेश बाइक से अपनी ससुराल बबीना थाना के ग्राम फूलपुर गया था। वहां से लौट कर जब वह अपने घर की ओर जा रहा था। तभी ग्राम अमरा पेट्रोल पंप के पास उसने खड़े टैंकर में टक्कर मार दी। जिससे वह हाईवे पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामविनोद ने भाजपा नेता सुरजीत राजपूत के निजी वाहन से मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
By: Manoj Kumar niralaa
