हाईवे से करीब 30 फीट गहरे नाले में गिरी कार, तीन गंभीर घायल


Yuvaa voice:

पूंछ। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर असंतुलित होकर एक कार डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी। जिसमें तीन सवार घायल हो गए। बताया गया है कि मोंठ क्षेत्र के ग्राम जौंरा निवासी राकेश, बृजेंद्र और रामसिंह जालौन के कस्बा एट में किसी काम से गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही वह पूंछ थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे। उनकी कार असंतुलित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे के बीचों बीच करीब 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी। जिसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }