Yuvaa voice:
झांसी। बीते कल पूंछ पुलिस ने क्षेत्र के सेसा पुल के नजदीक जुए के फड़ पर छापा मारा। जहां हार जीत की बाजी लगा रहे आठ जूआरियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर दी। वहीं 7,000 रुपए बरामद किए हैं। जानकारी मिली है कि उप निरीक्षक कुलदीप पवार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग के लिए भ्रमणशील थे। इसी दौरान उनके मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम सेरसा पुल के नजदीक कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए सेसा पुल से कनैछा की ओर मरघट के पास जुए के फड़ पर छापा मारा। वहां जुआ खेलते 1.छोटेलाल पुत्र शंकर अहिरवार निवासी उम्र 18 बर्ष, 2. अनिल पुत्र रमेश उम्र 35 बर्ष, 3. आकाश पुत्र लालाराम प्रजापति उम्र 18 बर्ष 4. शंकर पुत्र छेदीलाल उम्र 32 बर्ष, 5. मिथुन पुत्र बालकृष्ण वर्मा उम्र 29 बर्ष, 6. निखिल पुत्र दिनेश उम्र 21 बर्ष, 7. संजय सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 बर्ष, 8. चन्द्रप्रकाश वर्मा पुत्र प्रताप सिंह उम्र 48 बर्ष समस्त निवासीगण ग्राम सेसा थाना पूंछ जिला झांसी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर दी। वहीं मालफड़ 1,480 तथा जामा तलाशी में 5,520 कुल 7,000 रुपए और ताश के 52 पत्ते बरामद कर लिए। उपनिरीक्षक कुलदीप पवार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, अजीत सिंह, राहुल बाबू को जुए की रोकथाम में सफलता मिली है।
By: Neeraj lakhere
