Yuvaa voice:
झांसी। बुधवार को पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज ढ़ेरी से आए दर्जनों लोगों ने सीओ को बताया- गांव के ही एक व्यक्ति ने कई लोगों पर झूठा एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। जबकि, विपक्षी का उसके भाई से झगड़ा हुआ था। जब गांव के लोगों ने भाई की जमानत दी तो उसने झूठे मामले में फंसा दिया। ग्राम महाराजगंज ढ़ेरी निवासी दर्जनों लोग मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव के ही निवासी अखिलेश ने, बाबूराम, घनाराम, रोहित, गुलाब, करन और सादिक के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, जान-माल की धमकी देने समेत एससी-एसटी एक्ट में एक झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया है। जबकि, विगत 17 नवंबर को समय करीब 5:00 बजे ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि विपक्षी का उसके भाई के साथ ही झगड़ा हुआ था और गांव के लोगों ने विपक्षी के भाई की जमानत दी थी। जिससे आग बबूला होकर उसने झूठे मुकदमे में फंसा दिया है। बताया कि वह लोग निर्दोष हैं। उन्होंने शपथ पत्र के जरिए अपने बयान विवेचना में शामिल किये जाने की मांग की है।
By: Manoj Kumar niralaa
