मोंठ थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कप्तान, बोले- जनता को सुरक्षित वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी


Yuvaa voice:

झांसी। पुलिस कप्तान विगत रात अचानक मोंठ थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, आइजीआरएस, शिकायती रजिस्टर आदि की जांच की और नगर में पैदल गश्त कर आम जनता को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया।


      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस विगत रात मोंठ थाने का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी शिकायतों को जांचा। थाने के शिकायती रजिस्टर का अवलोकन किया। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण का अवलोकन किया। परिसर में लगे कैमरा के माध्यम से फरियादियों के साथ पुलिसकर्मियों के बर्ताव को देखा। तत्पश्चात पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त किया त्योहार पर बाजार में खरीदारी करने आए लोगों तथा व्यापारियों से बातचीत की। लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया, वहीं स्थानीय पुलिस को निरंतर चेकिंग पैदल गश्त और सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए। 
  एसएसपी ने कहा- "मोंठ थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी शिकायतों की स्थिति, आइजीआरएस संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, जनपद के सभी 26 स्थान में कैमरे लगवाए गए हैं, मोंठ थाने के कमरों का निरीक्षण किया गया और देखा गया कि फरियादियों से किस प्रकार बर्ताव रहता है। जनता की शिकायतें किस प्रकार दर्ज की जा रही हैं, इसको लेकर शिकायती रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया।"


     ..वहीं, त्योहारों को लेकर लोग बाजारों में खरीदारी करने जा रहे हैं। जिसके चलते नगर में पैदल गश्त कर चेकिंग की गई। उन्होंने कहा- "आम जनता को सुरक्षा का एहसास हो, सुरक्षित वातावरण मिले, यह पुलिस की जिम्मेदारी है।"

इस दौरान मोंठ कोतवाल शैलेन्द्र सिंह सहित थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }