Yuvaa voice:
झांसी। बीते कल पूंछ थाना क्षेत्र में बाबई रोड पर बाजार खरीदारी करने जा रहे एक साइकिल सवार अधेड़ को एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें साइकिल सवार करीब 50 बर्षीय महेश्वरी गिरकर घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उपचार देकर हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया था। बताया गया है कि विगत देर रात उपचार के दौरान माहेश्वरी की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। जिसकी मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।
By: Neeraj lakhere
