Yuvaa voice:
झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में बाबई रोड पर बाजार खरीदारी करने जा रहे एक साइकिल सवार अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल को मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बताया गया है कि पूंछ क्षेत्र के ग्राम बाबई निवासी 50 बर्षीय महेश्वरी साइकिल पर सवार होकर खरीदारी करने पूंछ के बाजार में जा रहा था। जैसे ही वह बाबई रोड पर ठाकुर बाबा मंदिर के पास पहुंचा। सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक बाइक सवार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने पूंछ थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी को सूचना दी।
मौके पर उपनिरीक्षक कुलदीप पवार एवं कांस्टेबल बृजेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार दिया, वही हालत गंभीर होने पर झांसी रिफर कर दिया है।
By: Neeraj lakhere


