Yuvaa voice:
झांसी। मोंठ कस्बा में दिवाली रात पटाखों से एक घर में आग लग गई। जिसमें समान जलने से काफी नुकसान हो गया। लोगों को घर के सामने पटाखे जलाने से रोकने पर प्रार्थी के साथ मारपीट कर दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत करते हुए मोंठ के मोहल्ला वेदनगर निवासी नितिन भतकारिया ने बताया- "दिवाली की रात उसके घर के सामने कुछ लोग शराब के नशे में पटाखे जला रहे थे।पटाखों की चिंगारी से उसके घर में आग लग गई और काफी सामान जल गया। जब उसने उक्त लोगों से उसके घर के सामने पटाखे जलाने से मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगे। प्रार्थी ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर लात-घूंसों से मारपीट कर दी।" पीड़ित ने मोंठ पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उसने सीओ से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
