ट्रेन से कटकर दो बच्चों के पिता ने की आत्महत्या, झांसी जाने की कहकर घर से निकला था


Yuvaa voice:

पूंछ। थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार को पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने देखा तो स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक महेश चंद्र यादव,एस आई सुरजीत सिंह चौहान,कांस्टेबल ब्रजेश कुमार फौजी, विष्णु गौतम,रेल चौकी प्रभारी आरपी मीना मोठ, का0मदनपाल मोठ, ने जांच पड़ताल की तो मृतक की शिनाख्त 45 बर्षीय व्यक्ति अमर सिंह पुत्र चन्द्र भान निवासी सेरसा के रूप में हुई। वह घर पर झांसी जाने की बात कहकर घर से निकला था। अमर सिंह किसान था,जो की शादी शुदा है और दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }