Yuvaa voice:
झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में हाईवे पार करते समय स्कूल के गार्ड को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। उन्हें मोंठ सीएचसी में उपचार दिया गया।
बताया गया है कि मोंठ के समीप अफोह का नाला निवासी बशीर पुत्र गानी अपनी बाइक से मोंठ की ओर आ रहा था। वहीं पूंछ के ग्राम अमरौख निवासी स्कूल का गार्ड पप्पू पुत्र रामजू भुजौंद के पास हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने पप्पू को टक्कर मार दी। गिरकर बशीर और पप्पू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर गार्ड को झांसी रिफर कर दिया है।
