बिजली के तारों से टकराकर ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, नवयुवक की मौत, घर का इकलौता चिराग था बेटा



Yuvaa voice:

झांसी। समथर थाना क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन के झूल रहे जर्जर तारों की चपेट में आने से नवयुवक की जिंदा जलकर मौत हो गई, हालांकि विद्युत करंट की चपेट में आए नवयुवक के परिजन विद्युत विभाग से लाइट बंद करने की गुहार लगाते रहे, और विद्युत विभाग दुर्घटना का सबूत मांगता रहा, तबतक युवक की ट्रैक्टर पर जिंदा जलकर मौत हो गई।


  समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बरनाया में ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा नवयुवक हाई टेंशन लाइन के जरजर तारों की चपेट में आ गया है, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर में आग लग गई, यह देख परिजनों के होश उड़ गए, इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, परिजनों ने विद्युत विभाग को लाइट बंद करने के लिए दूरभाष के माध्यम से गुहार लगाई, लेकिन लापरवाह विद्युत विभाग विद्युत दुर्घटना का सबूत मांगता रहा, देखते ही देखते ट्रैक्टर में आग लग गई और ट्रैक्टर पर सवार नवयुवक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, इससे पहले भी कई दुर्घटना हो चुकी है, विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि नवयुवक जिंदा जलकर काल के गाल में समा गया, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस एवं राजस्व की टीम ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया और पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, घटना की जांच में जुटी है, फिलहाल सूचना के बाद सर्किल की समथर पुलिस पूछ पुलिस नायब तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की पड़ताल की जांच में जुटे है।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }