सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा,तीन घायल, बच्चे बाल-बाल बचे


Yuvaa voice:

झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे सांई के कुंआ के पास करीब एक दर्जन लोगों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार करीब तीन लोग घायल हो गए, बच्चे बाल बाल बचे। बताया गया है कि पूंछ क्षेत्र के ग्राम ढ़ेरी निवासी अनिल पुत्र रामसेवक अपनी पत्नी वंदना और बहन रजनी, कुछ बच्चों समेत करीब एक दर्जन लोगों के साथ ई-रिक्शा से झांसी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पूंछ क्षेत्र में नेशनल हाईवे सांई के कुआं के पास पहुंचा। उसका रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें सवार करीब तीन लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं गनीमत रही कि सवार करीब पांच बच्चे बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर अनिल को झांसी रेफर कर दिया।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }