Yuvaa voice:
झांसी। समथर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार करीब तीन युवकों ने एक बृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वह और एक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। चिकित्सकों ने बृद्ध को झांसी रेफर कर दिया। बताया गया है कि समथर क्षेत्र के ग्राम छोटा बेलमा निवासी श्यामकरण राजपूत भंडारा से लौटकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में समथर की ओर जा रहे तीन स्कूटी सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर श्यामकरण और स्कूटी सवार भूरे पुत्र लालबहादुर निवासी समथर घायल हो गए। दो युवक स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गए।सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और श्यामकरण को झांसी रेफर कर दिया है।
By: Manoj Kumar niralaa
