Yuvaa voice:
झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में विगत रात खिरियाघाट पुल से एक डम्पर असंतुलित होकर बेतवा में गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया है कि विगत रात करीब 11:00 बजे एक डंपर क्रमांक अप 93 सीटी 4845 सौजना घाट से बालू भरकर खिरियाघाट से होते हुए ललितपुर जा रहा था। जैसे ही वह बेतवा नदी पर बने खिरियाघाट पुल के ऊपर पहुंचा अचानक चालक रिंकू पाल ने डंपर से संतुलन खो दिया और पुल से बेतवा में जा गिरा। गिरकर पलटा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक रिंकू के साथ क्लीनर मौके से रफूचक्कर हो गए। सुबह सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक विनीत कुमार ने मौका मुआयना किया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।
By: Manoj Kumar niralaa
