झांसी। मंगलवार शाम झांसी-कानपुर हाईवे पर बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। बस स्टाफ की सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूचना पुलिस को भेज दी गई। बताया गया है कि जनपद फतेहपुर निवासी करीब 30 वर्षीय बलराम पुत्र रामासरे सूरत से कानपुर के लिए बस में बैठा था।
जैसे ही बस पूंछ थाना क्षेत्र में पहुंची उसकी हालत बिगड़ गई। चालक ने एक ढाबा पर बस को रोका और स्टाफ ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। जिसके माध्यम से बलराम को अचेत अवस्था में मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
डा. जिया ज़फर ने बताया- "एक पुरुष को अचेत अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया था। जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस और परिजनों को भेज दी गई है।"

