Yuvaa voice:
मोंठ। नगर पंचायत की अस्थाई गौशाला में अज्ञात कारणों के चलते पांच गोवंशों की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही ईओ ने उनका उपचार कराया। बताया गया है कि नगर पंचायत मोंठ के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार को सूचना मिली कि अस्थाई गौशाला में अज्ञात कारणों के चलते पांच गोवंशों की हालत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने तत्काल बाबू प्रमोद यादव और पशु चिकित्सक नीरज को उपचार के लिए गौशाला भेजा। जिन्होंने बीमार पड़े गोवंशों को उपचार दिया। गौवंशों की हालत में सुधार देखने को मिला। हालांकि, उनकी हालत कैसे बिगड़ी यह स्पष्ट नहीं हो सका।
सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, लेकिन गायों के लिए सर्दी से बचने के कोई इंतजाम नहीं किए गए। रात भर ठंडी हवा और भयंकर सर्दी झेलने के बाद अक्सर उनकी हालत बिगड़ जाती है। ईओ ने गौशाला के कर्मचारियों को मौसम को देखते हुए प्रभावी व्यवस्थाओं के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
By: Manoj Kumar niralaa
