Yuvaa voice:
झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एक व्यक्ति बिक्री के लिए शराब ले जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ग्राम फतेहपुर स्टेट के पास से दबोच लिया। जिसके पास से 174 क्वार्टर बरामद किए और कार्यवाही कर दी।
बताया गया है कि उप निरीक्षक सर्वेश कुमार अपनी टीम के साथ अवैध शराब की रोकथाम के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम फतेहपुर के नजदीक एक व्यक्ति बड़े पैमाने पर शराब ले जा रहा है। दरोगा सर्वेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और उक्त स्थान पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति बोरी लेकर ग्राम फतेहपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने जाकर उसे रोका और पूछताछ की तो उसने अपना नाम वीरेंद्र उर्फ पिंटू पुत्र छक्कीलाल पाल निवासी फतेहपुर स्टेट बताया। जब कांस्टेबल अंकुश कुमार ने प्लास्टिक की बोरी में देखा तो उसमें शराब के कई क्वार्टर भरे हुए थे। जब गिनती की गई तो नाजायज शराब से भरे 147 क्वार्टर पाए गए। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही कर दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार के साथ कांस्टेबल अंकुश कुमार,अजीत सिंह और बृजेश कुमार मौजूद रहे।
By: Neeraj lakhere
