बाइक सवार दो भाई एक बहिन को ट्रक ने मारी टक्कर, कुचलकर दो भाइयों की दर्दनाक मौत


Yuvaa voice:

झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार तीन भाई बहनों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कुचलकर दोनों भाइयों की मौत हो गई और बहिन घायल है। बताया गया है कि कस्बा बड़ागांव निवासी 18 बर्षीय प्रियंका पुत्री बालकिशुन, उसका भाई करन पुत्र बालकिशुन उम्र 14 बर्ष तथा ममेरा भाई 12 बर्षीय धर्मेंद्र पुत्र हरगोविंद कस्बा एरच में दरगाह पर चादर चढ़ाने गए हुए थे। वहां से लौटकर दोपहर करीब ढाई बजे जब वह खिल्ली और पूंछ के बीच हाईवे पर थे। तभी कानपुर से झांसी की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक का चालक 14 बर्षीय करन और 12 बर्षीय धर्मेंद्र बीच हाईवे पर जा गिरे। जिनके ऊपर ट्रक चढ़ाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियंका बाल-बाल बच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने दोनों के शवों को मुर्दाघर झांसी भेज दिया। वहीं प्रियंका को मोंठ सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }