अवैध तमंचा और कारतूस समेत एक युवक गिरफ्तार


Yuvaa voice:

झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस समेत एक युवक को गिरफ्तार कर, जेल भेज दिया है। बताया गया है कि उपनिरीक्षक दलवीर सिंह क्षेत्र में अवैध शस्त्र और शराब की रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एरच पुल के पास एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने एरच पुल के नजदीक कबूतरा डेरा के रास्ते पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। उसे रोक कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम ग्राम महाराजगंज ढ़ेरी निवासी करीब 23 जसवंत यादव पुत्र ज्ञानसिंह यादव बताया। कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह ने तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध देसी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कुलदीप पवार, कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार शामिल थे।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }