हाईवे पार करते वक्त कार की टक्कर से 9 बर्षीय बच्चे की मौत


Yuvaa voice:

झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली के पास हाईवे पार करते वक्त कार की टक्कर से एक 9 बर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि जनपद कानपुर के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहार निवासी छोटेलाल सिंह अपनी पत्नी केलावती और 9 बर्षीय बच्चे रामजीलाल यादव के साथ पूंछ क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। 


एक ट्रक में सवार होकर वह शादी में शामिल होने के लिए निकले तो भूलवश फतेहपुर रोड से आगे चलकर खिल्ली के पास पहुंच गए। वह जैसे ही ट्रक से नीचे उतरे उनका बेटा भाग कर हाईवे पार करने लगा। इतने में ही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही 9 बर्षीय रामजीलाल बुरी तरह घायल हो गया। कार सवार ने बालक को मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। इतना सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सत्यदेव पाठक ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है। 



     बताया गया है कि छोटेलाल सिंह के तीन बेटे थे, जिन में वह सबसे छोटा था। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }