डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से होगा गौशाला का निर्माण, चेयरमैन ने किया भूमि पूजन


Yuvaa voice:

झांसी। नगर पंचायत मोंठ द्वारा डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से गौशाला का निर्माण आमखेरा रोड के पास कराया जा रहा है। गरौठा विधायक और नगर अध्यक्ष ने भूमि पूजन कर निर्माण का शुभारंभ कर दिया है। विधायक ने कहा कि योगी सरकार में गोवंश की रक्षा सुरक्षा के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। गौशाला के निर्माण के बाद बेसहारा घूम रहे गोवंशों को आश्रय मिलेगा। 


      मोंठ नगर पंचायत द्वारा आमखेरा रोड हाईवे के पास कई एकड़ में कान्हा गौशाला का निर्माण डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत में संपन्न किया जाएगा। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, नगर अध्यक्ष मीरा गोसाई और संत वैदेही बल्लभ और पार्षदों ने विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन कर गौशाला की नींव रखी। 
इस दौरान विधायक ने कहा- "योगी सरकार किसानों के लिए चिंतित है। अन्ना जानवरों से किसानों की फसल को नुकसान होता है, इसके निदान के लिए नगर पंचायत के अंतर्गत कन्हा उपवन (गौशाला) का शुभारंभ किया गया है। यहां क्षेत्र में बेसहारा घूम रहे गोवंशों को आश्रय मिलेगा। आए दिन गोवंश दुर्घटनाओं का शिकार होता है, जिसमें भी कमी आएगी, सुरक्षा मिलेगी। बगल की भूमि पर चारागाह की व्यवस्था की जाएगी।"
  

 चेयरमैन प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाई ने कहा- "नगर पंचायत अंतर्गत गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के अथक प्रयासों से इस गौशाला के निर्माण की नींव रखी गई है। इसी के साथ चारागाह की व्यवस्था भी प्रमुख है। पौने 2 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली इस गौशाला में गोवंश को आसरा मिलेगा।"

इस दौरान नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण, विपिन पाठक, राघवेंद्र मिश्रा, गुड्डा पाठक, प्रमोद तिवारी, राहुल पाठक, राघवेंद्र गोसाईं,सुरेश नन्ना, अमित चौरसिया, सौरभ, चरन ठाकुर, परवेज, वाहिद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }