Yuvaa voice:
झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अम्मरगढ़ में एक रिटायर्ड फौजी के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। उसने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी को लेकर तहरीर देकर मोंठ क्षेत्र के ग्राम अम्मरगढ़ निवासी रामदीन ने बताया कि वह एक रिटायर्ड फौजी है। विगत 12 नवंबर को वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव के ही कुछ लोग एकत्रित होकर आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। इससे पहले भी दबंग उसे गोली मारने की धमकी दे चुके हैं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन दबंगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई। उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
