कमरे से आ रही थी दुर्गन्ध, देखा तो मां-बेटा के शव मिले


Yuvaa voice:

झांसी। नवाबाद थानान्तर्गत चंदा होटल के पीछे पॉश इलाके की है। जहां एक मकान के अंदर से स्थानीय क्षेत्रवासियों ने तेज बदबू महसूस की। शक होने पर इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पाया कि मकान का दरवाजा अंदर से बंद था और कुंडी में रस्सी बंदी हुई थी। मकान में कमरे के अंदर चारपाई पर बुजुर्ग महिला की लाश पड़ी हुई थी और उसके बेटे का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पास में एक गिलास भी रखा हुआ था। 
      मृतक बेटे का नाम रवि बताया गया है। जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है, साथ ही उसकी मां का नाम प्रेमलता बताया गया है जिसकी उम्र 85 वर्ष है। स्थानीय क्षेत्रवासियों के अनुसार मृतक मां-बेटे किसी से किसी भी प्रकार सम्बंध नहीं रखते थे। मृतक रवि के पिता रिटायर्ड रेलकर्मी थी। मृतक दो भाई और तीन बहने थी। जिनमें मृतक और उसके भाई व पिता की काफी समय पहले मौत हो चकी थी। बहनों की शादी हो गई थी। जिस कारण मां-बेटे घर में अकेले रहते थे। इसके बाद भी वह किसी से मतलब नहीं रखते थे। उन्हे तीन दिन पहले घर के बाहर देखा गया था। इसके बाद नहीं देखा गया। उनकी मौत कैसे हुई यह एक रहस्य बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर मुर्दाघर भेज दिया है।
      पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था। जिस कारण किसी के अंदर जाने की आशंका नहीं है। साथ ही बगल के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने पर भी किसी प्रकार कोई अपराधिक गतिविधि नजर नहीं आई। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }