सड़क किनारे खड़े पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला का पैर कुचला


Yuvaa voice:

झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में फतेहपुर हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे सड़क किनारे खड़े पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर महिला का पैर कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 
     बताया गया है कि मध्य प्रदेश जिला दतिया के ग्राम सरर्सेड़ा निवासी फूलकुमारी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जालौन के कस्बा कोंच में जा रही थी। घर से निकल कर वह पूंछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे फतेहपुर ओवर ब्रिज के नीचे रुक कर अपने रिश्तेदार का इंतजार करने लगे। वह ब्रिज के नीचे खड़े ही थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने मुड़ते समय फूल कुमारी को टक्कर मार दी और उसके पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ा दिया। जिससे महिला का पैर कुचलने से वह गंभीर घायल हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पूंछ पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने डायल 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }