पहले किया विषाक्त पीकर आत्महत्या का प्रयास, 2 दिन बाद खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,खेत पर मिला शव


Yuvaa voice:

झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेंना में खेत पर काम करते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों को किसान का शव खेत पर मिला। विगत दो दिनों पहले उक्त किसान ने विषाक्त का सेवन कर के आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
      बताया गया है कि मोंठ क्षेत्र के ग्राम सेंना निवासी करीब 47 बर्षीय रतिराम पुत्र प्रागीलाल ने अपने खेत में तिल की फसल बोई थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे रतिराम अपने खेत पर काम करने गया था। जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने खेत पर आए। वहां देखा कि रतीराम खेत में गिरा हुआ था। पास आकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने सूचना मोंठ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है। 


    बताया कि मृतक रतिराम ने विगत 20 अक्टूबर को विषाक्त पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद अचेत अवस्था में परिजनों ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया था और चिकित्सकों ने उपचार देकर उसे झांसी रेफर कर दिया था। उस दौरान रतिराम ने विषाक्त का सेवन क्यों किया था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। रविवार को खेत में शव मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। 
    परिजनों ने बताया रतिराम की शादी विगत करीब 30 बर्ष पहले हुई थी। कुछ वर्षों बाद उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। उसके एक भी बच्चे नहीं थे। वह अपने भतीजे शेशपाल के साथ रहता था।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }