झांसी। टहरौली थाना क्षेत्र के एक ग्राम में जब एक महिला घर पर अकेली थी तब एक शराबी उसके घर में घुस आया और महिला के साथ मारपीट कर दी बचाने आए पति को भी पीटा। बताया गया है कि टहरौली थाना क्षेत्र के एक ग्राम में महिला अपने घर में अकेली थी। तभी गांव का ही एक व्यक्ति शराब के नशे में महिला के घर में घुसकर उससे अभद्रता करने लगा। महिला ने विरोध किया तो गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। जब महिला की आवाज सुन उसका पति बचाने आया तो पति के साथ भी मारपीट कर दी। लिखा- व्यक्ति अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए था। भयभीत महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर दी और शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
By: Surendra Prajapati
