Yuvaa voice:
झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा में गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा निवासी करीब 27 बर्षीय अरविंद पुत्र हरगोविंद अपने पड़ोस में दोपहर करीब 3:00 बजे बैठा था। तभी किसी बात को लेकर पड़ोस के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। मामूली बहस ने गाली-गलौज और झगड़े का रूप ले लिया।
जिसमें करीब तीन लोगों ने अरविंद पर हमला बोल दिया और जमकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, उसके सिर में पत्थर दे मारा। चोट लगते ही हरगोविंद घायल हो गया चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने बीच बचाव किया। सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर झांसी रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और कार्रवाई में जुटी है।
By: Manoj Kumar niralaa
