10 के नोट पर आई लव यू और मोबाइल नंबर लिखकर किया प्यार का इजहार, लड़की ने कर दी पुलिस से शिकायत


Yuvaa voice:

झांसी। समथर के एक ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस क्षेत्राधिकार को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके साडू की 16 बर्षीय पुत्री घर पर आई हुई थी। जो नवरात्रि के पर्व को लेकर बीते दिन घर से शाम को देवी माता मंदिर पर जा रही थी। तभी गांव के ही एक मनचले युवक ने उसे 10 रुपये का नोट थमा दिया ।नोट पर उस युवक का मोबाइल नंबर तथा आई लव यू लिखा हुआ था। जब नाबालिक ने 10 रुपये का नोट लेने से इनकार कर दिया तो युवक दबंगई दिखाते हुए नाबालिक का हाथ पड़कर एक कमरे में ले जाने के लिए खींचने लगा। जब उसने विरोध किया तो जबरदस्ती युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी करने पर बालिका ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुन ग्रामवासियों को आता देख उक्त युवक हाथ में तमंचा लहराता हुआ घटनास्थल से जान से मारने की धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने युवक के खिलाफ मामला पंजीकृत करने की सीओ को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }