Yuvaa voice:
झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में विगत दिनों पहले पुलिस ने मोटर चोरों को जेल भेजा था। बावजूद इसके मोटर चोरियों के मामलों में कमी नहीं आई। आए दिन क्षेत्र में खेतों से मोटर चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। ग्राम बम्हरौली निवासी मनीष कुमार ने मोंठ पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया विगत दिनों पहले उन्होंने 10,000 रुपए से अधिक कीमत की एक पानी की मोटर खरीदी थी। जिससे वह बम्हरौली मौजा स्थित अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। आज सुबह-सुबह खेत पर जाकर देखा कि उसकी मोटर खेत में नहीं थी। उसने आसपास पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रार्थी ने बताया उसकी पानी की मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। वहीं, बगल में ही बम्हरौली निवासी भरतलाल कुशवाहा का खेत है। जिसके खेत से भी एक अन्य मोटर की चोरी हुई है।
प्रार्थी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही की मांग की है।
By: Manoj Kumar niralaa
