झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर श्वांस का इलाज कराने जा रही एक महिला बाइक से फिसल कर गिर गई। गिरने से उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि करीब 50 बर्षीय अरुन देवी पत्नी विश्वनाथ सिंह पटेल अपने गांव रबा कोंच से पति के साथ बाइक पर सवार होकर गुरसरांय थाना क्षेत्र में शरद पूर्णिमा के मौके पर इलाज कराने जा रही थी। वह जैसे ही पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एरच सर्विस रोड के नजदीक बनी एक होटल के सामने पहुंची। तभी अचानक अरुन देवी बाइक से फिसल कर हाईवे पर गिर गई। पत्नी को गिरता देख विश्वनाथ ने मोटरसाइकिल रोक कर डायल 112 पुलिस को फोन लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल महिला को मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अरुण देवी को मृत घोषित कर दिया।
By: Neeraj lakhere
