गुरसरांय। थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक युवक की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। मामला जिला झांसी के अंतर्गत थाना गुरसरांय का है। जहां पर ग्राम बछेह निवासी सतेंद्र खंगार उम्र करीब 25 बर्ष पुत्र शिवदयाल खंगार की खेत पर रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई।
वहीं परिजनों का कहना है कि सत्येंद्र को ग्राम बछेह निवासी कुछ लोग कल ट्रैक्टर चलाने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। तभी परिजनों ने अपने पुत्र को रात्रि में फोन किया तो फोन संपर्क नहीं हुआ एवं आज समय गांव के लोगों ने सूचना दी कि खेत पर सत्येंद्र की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। वहीं परिवार में मातम सा छा गया। परिजनों ने इसकी सूचना गुरसरांय थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गुरसराय थाना पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
By: Manoj Kumar niralaa
