Yuvaa voice:
घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर हाथ में काटने पर मुकदमा हुआ दर्ज
झांसी। बताया गया है कि मोंठ नगर के मनमोहनपुरा निवासी जयप्रकाश दांगी पुत्र हरप्रसाद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह 19 अक्टूबर 2023 की शाम 7 बजे घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही सतीश दांगी पुत्र मेहरबान आए और पुरानी रंजिश को लेकर बिना कारण के गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने कुत्ते की रस्सी से मारपीट करते हुए उसके हाथ में दांत गढ़ा दिए। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर मोहल्ला वासियों को आता देख उक्त व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुए घटनास्थल से रफूचक्कर हो गया था। जिसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पुलिस से शिकायत करने पर उक्त व्यक्ति 20 अक्टूबर की सुबह फिर से घर में घुस आया और कहा कि यदि पुलिस से शिकायत वापस नहीं ली तो सभी को जान से मार देंगे।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर 2018 में भी आरोपी उसके साथ झगड़ा कर चुका है। जिसका मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा है। जिसको लेकर वह आज भी रंजिश मानता है। पिछली बार भी उसके हाथ में उक्त व्यक्ति ने काट लिया था। जिसका आज भी निशान है और एकबार फिर उक्त घटना को फिर से दोहराया गया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सतीश दांगी के खिलाफ धारा 323,324, 504 ,506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया।
By: Manoj Kumar niralaa
