असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर-ट्राली,चालक गंभीर घायल


Yuvaa voice:

मोंठ। क्षेत्र में बेतवा नदी के खिरिया घाट से मोंठ नगर की ओर आ रहा ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि थाना मोंठ के ग्राम कुम्हरार निवासी 45 बर्षीय मुजफर एक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बेतवा नदी के खिरियाघाट से मोंठ नगर की ओर जा रहा था। वह जैसे ही खिरियाघाट पुल पार करके मेन सड़क के ऊपर आया और चालक अपना संतुलन खो बैठा। बस फिर क्या था, कुछ क्षण बाद ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गया। 
       जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरो ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। वही इस घटना में ट्रैक्टर - ट्राली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही की ट्रैक्टर-ट्राली पर अन्य और कोई व्यक्ति सवार नहीं था, वरना आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }