Yuvaa voice:
झांसी। विगत सोमवार की देर रात मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार में एक पुलिसकर्मी के मकान से लाखों रुपए के जेवर और ₹25,000 नकद अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए थे, जिसका मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। आनंद परिहार पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र परिहार ने मोंठ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत सोमवार की रात उसके परिवार में एक शुद्धता का कार्यक्रम था। जिसमें उसका परिवार शामिल हुआ था। उसका भाई, मां और नानी देर रात 1:00 बजे घर आकर सो चुके थे। तभी घर में घुसे अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर तथा ₹25,000 नगद चोरी कर लिए।
शिकायत पर मोंठ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 380 के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते कल घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण सहित भारी पुलिस बल जांच करता रहा, पुलिस मामले के खुलासा के लिए कार्यवाही में जुटी है।
By: Manoj Kumar niralaa
