Yuvaa voice:
झांसी। मंगलवार को मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम भाघौनिया में धान की फसल की सिंचाई करते वक्त एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम बाघौनिया निवासी 43 बर्षीय रामकुकिशोर पुत्र छदामी ने अपने खेत में धान की फसल लगाई थी। जहां सिंचाई करने के लिए, वह घर से निकला था। दोपहर होने तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने गए। उन्होंने जाकर देखा कि रामकिशोर खेत में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। वह रामकिशोर को 108 एंबुलेंस की माध्यम से सीएचसी मोंठ लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि खेत पर ट्यूबवेल लगा हुआ है। वह खेत पर सिंचाई करने गए थे। जिससे रामकिशोर को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। रामकिशोर सफाई कर्मी थे। जिसके दो अविवाहित बेटे हैं। किसान की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।
By: Manoj Kumar niralaa
