करीब आधा दर्जन लोगों ने महिला को पीटा, हाथ ठेला लगाकर बेच रही थी सब्जी


Yuvaa voice:

मोंठ। नगर के अखाड़ापुरा मोहल्ला निवासी उमा देवी पत्नी प्रकाश गोली ने पुलिस  को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 18 सितंबर 2023 की शाम लगभग 5:30 बजे प्रतिदिन की भांति सोमवार की शाम हाथ ठेला अपनी जगह पर लगाए हुई थी मोहल्ले के ही आधा दर्जन लोग मेरे हाथ ठेले पर आए और फल तथा सब्जी उठाकर फेंकने लगे और कहने लगे कि हाथ ठेला मेरी जगह पर क्यों लगा लिया है जब पीड़ित महिला ने कहा कि इसी जगह पर वह प्रतिदिन हाथ ठेला लगती है और यह तुम्हारी जगह नहीं है वह कई वर्षों से इसी जगह पर हाथ ठेला लगाती आ रही है।


         इतना सुनकर उक्त लोग गाली गलौज करने लगे और गाली गलौच करते हुए उसकी मारपीट कर दी उसका पति मौके पर आ गया तो उक्त लोगों ने पीड़ित महिला के पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा धमकी देते हुए कहा कि अगर यहां पर तुमने अपना हाथ ठेला लगाया तो तुम दोनों को जान से मार देंगे ।
   मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तथा इसकी शिकायत लिखित रूप से पुलिस से की पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।



By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }