फरार तीन कैदी मामले में बड़ी कार्यवाही,3 एसआई,4 हे.कां. सहित 1 कांस्टेबल निलंबित


Yuvaa voice:

झांसी। विगत मंगलवार को रेलवे मजिस्ट्रेट न्यायालय के बाहर से तीन कैदी पुलिस हिरासत से भागने में कामयाब हुए थे, जो अब तक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। इस मामले में जीआरपी थाने में भागे तीनों कैदियों समेत तीन उप निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल तथा एक कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएसपी राजेश एस ने 3 उप निरीक्षक, 4 हैड कांस्टेबल 1 कांस्टेबल के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही कर दी है। उन्होंने सिविल पुलिस की दो टीमों का गठन किया, वहीं जीआरपी पुलिस टीम भी छापे मार कार्यवाही में जुटी है।
     इस मामले में झांसी सिविल पुलिस के प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह की तहरीर पर जीआरपी पुलिस ने सिविल पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव, राजेंद्र अनुरागी, पंकज सिंह, मुख्य आरक्षी शिवपाल, सुनील कुमार, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, आरक्षी अनिल कुमार, फरार अभियुक्त बृजेंद्र कुमार, गया प्रसाद और शैलेंन्ट के खिलाफ धारा 223, 224 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
        प्राथमिक जांच में उपनिरीक्षक हरिशंचद्र सिंह, मुख्य आरक्षी रामचंद्र सिंह, हरिशंचद्र सिंह, आरक्षी हिमांशु अपनी अपनी ड्यूटी का निर्वाह करते हुए पाए गए। इसके आधार पर इन कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस उक्त कैदियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।


By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }