Yuvaa voice
झांसी। दतिया पुलिस ने एक ऑनलाइन गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों अरुण राजपूत पनारी, पूंछ, तथा रोहित परिहार झांसी को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी दुष्यंत यादव मोंठ, रविंद्र यादव मोंठ, ऋषभ यादव झांसी तथा युवराज यादव फरार हो गए थे। फरार आरोपियों पर 10,000 का इनाम घोषित है।
इनके पास से एक पोएस मशीन दो क्यूआर कोड,81 विभिन्न बैंक की बुके,80 एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड,चार महंगे महंगे मोबाइल,आठ खाली मोबाइल के डिब्बे,38 फर्जी सिम कार्ड,एक पेन ड्राइव,दो फर्जी आधार कार्ड, 13 ,12 बोर के राउंड, एक 12 बोर का कट्टा। दो रजिस्टर जिस में करोड़ों रुपए का पेमेंट खातों के माध्यम से लेनदेन, दो डायरियां जिसमें बैंक खातों की डिटेल नोट हैं। एक दस्तावेज रखने की फाइल बरामद हुए थे।
फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए दतिया पुलिस ने मोंठ नगर में दो ठिकानों पर छापे मारे। उन्होंने मोंठ थाने के उप निरीक्षक रन सिंह के साथ नगर के इंदिरा चौराहा स्थित रविंद्र यादव के मकान पर तथा पुरानी तहसील के बगल में नमो फूड प्लाजा पर दुष्यंत की तलाश में छापेमार कार्यवाही की है। हालांकि यहां कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया पुलिस खाली हाथ लौटी।
By: Manoj Kumar niralaa



