Yuvaa voice:
झांसी। थाना व कस्बा समथर में कुछ दबंगों ने एक पिता और उसके दो बेटों को लाठी-डंडों और लोहा की सलाखों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिन्हें गंभीर चोटें आई और पिता को झांसी रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि कस्बा समथर के कटरा सांई कुआं मोहल्ला निवासी गगन मोहल्ले में ही बैठा था। जिसे देखकर मोहल्ले के ही कुछ दबंग गाली-गलौज करने लगे।
युवक ने इसका विरोध किया तो उसके साथ लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए। उसने तुरंत अपने बड़े भाई पवन और पिता बृज मोहन शर्मा को बुलाया। मामले को शांत कराने के लिए बृजमोहन तथा पवन अपने छोटे गगन के पास आ ही रहे थे कि उक्त दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव कर रहे बृजमोहन शर्मा पर लोहा की सलाखों से सिर पर वार कर दिया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। जिसे बचाने पवन पहुंचा तो उसके सिर पर भी वार कर दिया। वहीं गगन को भी लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसमें पिता बृजमोहन तथा उसके दोनों बेटे चोटिल हो गए।
जिन्हें पड़ोस के लोग सीएचसी मोंठ ले आए, जहां चिकित्सकों ने तीनों को प्राथमिक उपचार दिया और बृजमोहन की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची समथर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
By: Manoj Kumar niralaa
