ग्राम पाड़री में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह, फाग गायकों ने बांधा समा


Yuvaa voice:

मोंठ (झांसी)। मोंठ क्षेत्र के ग्राम पाड़री में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरे गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रंगों और मेल-मिलाप का अनूठा नजारा देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। 

कार्यक्रम में वर्तमान प्रधान मनोज राजपूत और पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान फाग गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके गीतों ने ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया और बुंदेली संस्कृति की झलक पेश की।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता आकाश राजपूत ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है और इसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि बुंदेलखंड की पारंपरिक फाग गायकी धीरे-धीरे गांवों से समाप्त होती जा रही है, जिसे बचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।

इस मौके पर मुकेश नन्ना, चंद्रपाल राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, विजय बहादुर सिंह, सोनू चौहान, लल्ला प्रधान अटरिया, रघुराज महंत समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आपसी एकता का परिचय दिया।

 आयोजक आकाश राजपूत ने इस तरह के आयोजनों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया, ताकि बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }